Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद:अमृतपुर में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कई लोगों ने थामा सपा का दामन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन अमृतपुर क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं कैंसर सर्जन डॉ. नवल किशोर शाक्य की उपस्थिति रही। कार्यकर्
Share:
फर्रुखाबाद:अमृतपुर में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कई लोगों ने थामा सपा का दामन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जुलाई 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन अमृतपुर क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं कैंसर सर्जन डॉ. नवल किशोर शाक्य की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार सिंह राठौर उर्फ भद्दू भैया तथा उनके पुत्र सिद्धांत सिंह राठौर के नेतृत्व में क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज के लोगों ने एकजुट होकर जन्मदिन समारोह मनाया। आयोजकों ने इसे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर विभिन्न गांवों से आए कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कराने का नेतृत्व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने किया। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।