Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

फर्रुखाबाद:पेड़ों की छाँव अपनाएँ, बिजली बचाएँ और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें - सांसद मुकेश राजपूत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 जिले में 25 मई से शुरू हुआ नौतपा अब पूरे असर में है और आगामी 02 जून तक भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। ऐसे में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने लोगों से प्रकृति के करीब रहने, पेड़ों की छाँव का उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील
Share:
फर्रुखाबाद:पेड़ों की छाँव अपनाएँ, बिजली बचाएँ और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें - सांसद मुकेश राजपूत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मई 2026 जिले में 25 मई से शुरू हुआ नौतपा अब पूरे असर में है और आगामी 02 जून तक भीषण गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। ऐसे में फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने लोगों से प्रकृति के करीब रहने, पेड़ों की छाँव का उपयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की है।

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि नौतपा की भीषण गर्मी के दौरान उन्होंने आज पेड़ों की प्राकृतिक छाँव के नीचे समय बिताया। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें बिना किसी खर्च के शीतलता, शुद्ध वायु और मानसिक सुकून प्रदान करती है। वर्तमान समय में बढ़ती गर्मी और ऊर्जा संकट को देखते हुए प्राकृतिक जीवनशैली अपनाना बेहद आवश्यक हो गया है।

उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएँ और पेड़ों की छाँव का अधिक उपयोग किया जाए। साथ ही अनावश्यक रूप से कूलर और एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग कम करके बिजली की अत्यधिक खपत से बचना चाहिए। इससे न केवल ऊर्जा की बचत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

सांसद ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और हरियाली बढ़ाने में सहयोग करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “आइए, प्रकृति के करीब जाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली बचाने का संकल्प लें।”