Monday, 14 September 2026 | 10:46 PM
India

फर्रुखाबाद:अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन डम्परों से वसूला गया भारी जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में उपखनिज के अवैध खनन एवं अवैध तथा ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाए जा रह
Share:
फर्रुखाबाद:अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन डम्परों से वसूला गया भारी जुर्माना
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर के निर्देशन में जनपद में उपखनिज के अवैध खनन एवं अवैध तथा ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जनपद में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाए जा रहे हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में मोहम्मदाबाद से सेंट्रल जेल मार्ग के मध्य एआरटीओ प्रवर्तन एवं खनन अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गिट्टी और मोरम से लदे तीन डम्परों की गहन जांच की गई।

जांच में सामने आया कि संबंधित वाहनों में परिवहन प्रपत्र में दर्ज मात्रा से अधिक उपखनिज का परिवहन किया जा रहा था। इस पर प्रशासन ने ओवरलोड परिवहन के मामले में ऑनलाइन नोटिस जारी करते हुए कुल ₹56,840 का जुर्माना मौके पर ही जमा कराया। वहीं परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक माल लदे पाए जाने पर तीनों डम्परों के खिलाफ ओवरलोडिंग में कुल ₹90,000 का चालान भी किया गया, जिसकी धनराशि भी तत्काल वसूल कर ली गई।

जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संयुक्त प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से चलाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन अथवा ओवरलोड खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।