Monday, 14 September 2026 | 5:36 PM
UP News

फर्रुखाबाद: अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, दो ट्रक सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, एआरटीओ फतेहगढ़ तथा प्रभारी यातायात फतेहगढ़ की संय
Share:
फर्रुखाबाद: अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त, दो ट्रक सीज
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद, एआरटीओ फतेहगढ़ तथा प्रभारी यातायात फतेहगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की। चेकिंग के दौरान अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के मामलों में नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दो ट्रकों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। साथ ही संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़कों की सुरक्षा और राजस्व की हानि को रोका जा सके।

प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन व्यवसायियों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।