Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 अगस्त 2026  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल से लेकर
Share:
फर्रुखाबाद:मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 31 अगस्त 2026  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद में प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल से लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था तक का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड, पार्किंग स्थल, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग तथा रूट डायवर्जन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देने के साथ ही आमजन के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया।

इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूरी कर ली जाएं।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, पार्किंग, यातायात, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। अधिकारियों द्वारा तैयारियों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।