Monday, 14 September 2026 | 10:51 PM
India

फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों का एडीएम ने लिया जायजा, कटान प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2026 जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को सदर तहसील के विकासखंड बढ़पुर अंतर्गत दिलीप की मड़ैया एवं धौली की मड़ैया गांवों में जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़
Share:
फर्रुखाबाद:बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कार्यों का एडीएम ने लिया जायजा, कटान प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2026 जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को सदर तहसील के विकासखंड बढ़पुर अंतर्गत दिलीप की मड़ैया एवं धौली की मड़ैया गांवों में जिला प्रशासन द्वारा कराए जा रहे राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, राहत और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित परिवारों को शासन की मंशा के अनुरूप आवश्यक राहत एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

कटान प्रभावित परिवारों का तत्काल सूचिकरण कराने के निर्देश

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ के पानी के कारण जिन ग्रामीणों के मकानों में कटान या क्षति हुई है, उनका तत्काल सूचिकरण कराया जाए और शासन के निर्देशों के अनुसार पात्र परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, प्रभावित ग्रामीणों को आवासीय पट्टे की भूमि आवंटित करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन हर समय उपलब्ध रहने चाहिए। राहत कार्यों की लगातार निगरानी करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाए रखा जाए, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार, तहसीलदार सदर विक्रम सिंह चौहान, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।