Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद: एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद फतेहगढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक
Share:
फर्रुखाबाद: एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जनपद फतेहगढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और सजगता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

एडीजी ने कहा कि भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों का अवलोकन कराया।

जनपद में भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।