Monday, 14 September 2026 | 10:51 PM
India

फर्रुखाबाद:पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का एडीजी, डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता पर दिया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का एडीजी, डीएम और एसपी ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता पर दिया जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने सोमवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, दुर्गा नारायण पीजी कॉलेज फतेहगढ़ तथा क्रिश्चियन इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सहित परीक्षा संचालन की समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शासन द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा एवं अनुशासन संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराएं।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुर्गा नारायण पीजी कॉलेज और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज सहित विभिन्न केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा।