Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक का फतेहगढ़ कोतवाली में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार तथा थाना परिसर का गहन
Share:
फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक का फतेहगढ़ कोतवाली में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2026 थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार तथा थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव और अद्यतन प्रविष्टियों की समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष, प्रभावी और समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई के दौरान संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए।