Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
भारत

फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने अचल प्रताप सिंह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 जिला कलेक्ट्रेट परिसर फतेहगढ़ में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता अचल प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने
Share:
फर्रुखाबाद:आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने अचल प्रताप सिंह
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 फरवरी 2026 जिला कलेक्ट्रेट परिसर फतेहगढ़ में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता अचल प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने उन्हें पार्टी की टोपी एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया तथा लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जलपान की व्यवस्था भी की गई और सभी ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अधिवक्ता अचल प्रताप सिंह सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे “हेल्पिंग पीपल” नामक संस्था का संचालन करते हैं तथा तथागत सिद्धांत समिति में पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे बुद्ध पूर्णिमा एवं सम्राट अशोक जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्राओं का नेतृत्व कर चुके हैं। लंबे समय से जिला कार्यालय फतेहगढ़ में वकालत के क्षेत्र में भी उनकी विशिष्ट पहचान रही है।

जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह के लंबी बीमारी के बाद निधन से उत्पन्न रिक्त स्थान को भरने हेतु अचल प्रताप सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे पार्टी और जनमानस की सेवा में उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र सिंह को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र शाक्य, समाजवादी पार्टी अधिवक्ता जिला अध्यक्ष एडवोकेट रक्षपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपसी एकता और संगठन मजबूती का संदेश भी दिया गया।