Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
भारत

फर्रुखाबाद:घर में घुसकर युवती को गोली मारने वाला आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने घर में घुसकर युवती को गोली मारने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं
Share:
फर्रुखाबाद:घर में घुसकर युवती को गोली मारने वाला आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भी कार्रवाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 जून 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने घर में घुसकर युवती को गोली मारने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 217/2026 में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि विशाल कश्यप ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उसकी बहन के पैर में गोली मार दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 333, 352 और 109 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने वांछित आरोपी विशाल कश्यप पुत्र विशम्भर निवासी मोहल्ला अस्तबल तराई, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना पक्ष न्यायालय में अपने अधिवक्ता के माध्यम से रखने की बात कही।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजब सिंह, प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक संतकुमार, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द यादव, मान सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, अंकित कुमार, सौरभ कुमार, रिजर्व कांस्टेबल विपुल पाण्डेय एवं पवन शामिल रहे।