Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
भारत

फर्रुखाबाद:फावड़े से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने किया बरामद हथियार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्र
Share:
फर्रुखाबाद:फावड़े से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने किया बरामद हथियार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कमालगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2026 धारा 352/109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त कल्लू पुत्र रामबक्श निवासी ग्राम भोजपुर, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 को वादी शिवराज पुत्र अहिवरन निवासी भोजपुर ने थाना कमालगंज में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अभियुक्त कल्लू ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से उस पर फावड़े से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक फावड़ा बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में बयान देने की बात कही है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिले कुमार तथा हेड कांस्टेबल रामकुमार शामिल रहे।