Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आलोक सिंह (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन) के निर्देशन तथा हरीश चन्दर (पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज) के पर्यवेक्षण में थाना कम्पिल पुलिस ने एक वा
Share:
फर्रुखाबाद:अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 फरवरी 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आलोक सिंह (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन) के निर्देशन तथा हरीश चन्दर (पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज) के पर्यवेक्षण में थाना कम्पिल पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 26/2026 में धारा 308(2), 308(5), 351(3), 79, 317(2) बीएनएस तथा 67 आईटी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त मनवीर कुमार पुत्र अहिवरन सिंह निवासी ग्राम कमालपुर, थाना सिढपुरा, जनपद कासगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का विवरण

दिनांक 11 फरवरी 2026 को वादिनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर 18,000 रुपये जबरन वसूल किए तथा अतिरिक्त 5,000 रुपये की मांग की। रकम न देने पर फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई, जिसके क्रम में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ व बरामदगी

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से बयान देने की बात कही। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा 1,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नितिन कुमार, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार तथा कांस्टेबल सुमित कुमार और सोनू कुमार शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा आमजन से ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।