Tuesday, 15 September 2026 | 5:31 AM
भारत

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में आरोग्य पथ एवं ओपन जिम का शुभारंभ, जनस्वास्थ्य को मिलेगा नया आयाम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं पूर्व एमएलसी श्री मनोज अग्रवाल द्वारा फतेहगढ़ में आरोग्य पथ एवं ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में आरोग्य पथ एवं ओपन जिम का शुभारंभ, जनस्वास्थ्य को मिलेगा नया आयाम
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं पूर्व एमएलसी श्री मनोज अग्रवाल द्वारा फतेहगढ़ में आरोग्य पथ एवं ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की।

आरोग्य पथ एवं ओपन जिम के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी तथा नियमित व्यायाम एवं योग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद द्वारा जनहित एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए निरंतर किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं पूर्व एमएलसी श्री मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो रहे हैं।

उपस्थित लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।