Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को मिला विस्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जनपद के अशोक हॉल, झौनी नगला जसमई दरवाजा में आम आदमी पार्टी (AAP) के तत्वावधान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया
Share:
फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को मिला विस्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जनपद के अशोक हॉल, झौनी नगला जसमई दरवाजा में आम आदमी पार्टी (AAP) के तत्वावधान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष (रोहिलखंड) इंजीनियर मोहम्मद हैदर, प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार, बरेली के जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा तथा युवा नेता वाहिद खान मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के संरक्षक आलमजेव खान उर्फ सहाब भाई ने की।

इस दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार शाक्य ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, दीपक शाक्य और बड़ी संख्या में युवाओं ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

सम्मेलन में आए अतिथियों का नेकपुर चौराहा और जसमई दरवाजा चौराहे पर फूल बरसाकर और गगनचुंबी नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट सुनीता गंगवार ने किसानों के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि पार्टी ने ओसवाल गन्ना मिल संघर्ष के दौरान किसानों का करोड़ों रुपये बकाया दिलाने का काम किया और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया।

वहीं प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा, “गारंटी का मतलब केजरीवाल” अब देशभर में एक विश्वास बन चुका है। पार्टी भ्रष्टाचार और गलत नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रही है।

फर्रुखाबाद के आलू किसानों की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मंडियों में आलू की फसल सड़ने की स्थिति में पहुंच गई, जबकि किसानों को उनकी लागत तक नहीं मिल पाई। उन्होंने बताया कि सांसद संजय सिंह द्वारा आलू आयोग बनाने की मांग उठाई गई है, जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर आम आदमी पार्टी लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। साथ ही आगामी जिला पंचायत चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। साथ ही जल्द ही सांसद संजय सिंह की “गुड़गांव देवी मंदिर से फतेहगढ़” तक प्रस्तावित पदयात्रा आयोजित कराने का आश्वासन भी दिया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह, नवीन कुमार शाक्य, जिला सचिव सोनू कुशवाह, विधानसभा अध्यक्ष सिद्धाराम यादव, युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष रवि शर्मा, किसान नेता अवनीश सिंह तोमर, जोगराम राजपूत, ऋषि पाल यादव, फैजान खान, सलमान खान, अजीत कुमार शाक्य, शैलेंद्र शाक्य, प्रदीप कुमार, महावीर सिंह, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य और अध्यक्ष सहाब भाई ने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।