Tuesday, 15 September 2026 | 3:52 AM
भारत

फर्रुखाबाद:ग्राम बलीपुर में लगी रात्रि चौपाल, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 जनपद में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के जिला प्रभारी म
Share:
फर्रुखाबाद:ग्राम बलीपुर में लगी रात्रि चौपाल, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2026 जनपद में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की। ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर शासन और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना रहा।