Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 PM
भारत

फर्रुखाबाद:भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, विभिन्न जनहित मांगें उठाईं

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 आज भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय फर्रूखाबाद पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। ज्ञापन सौंपने के दौरान रामनिवास कठेरिया,
Share:
फर्रुखाबाद:भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, विभिन्न जनहित मांगें उठाईं
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जनवरी 2026 आज भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय फर्रूखाबाद पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान रामनिवास कठेरिया, धनीराम पाल एडवोकेट, राधेश्याम संत अलबेला (जिला अध्यक्ष, भारत मुक्ति मोर्चा), मोहनलाल वर्मा (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), धनीराम पाल एडवोकेट (जिला अध्यक्ष, बहुजन मुक्ति पार्टी), राजू सक्सेना, राम तीरथ राजपूत, मूंगालाल वर्मा, विकास एडवोकेट, अज्जू एडवोकेट, शिवम एडवोकेट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से बामसेफ अधिवेशन 2025 को ओडिशा में अनुमति मिलने के बावजूद निरस्त किए जाने पर विरोध दर्ज कराया गया। इसके साथ ही देश में ईवीएम प्रणाली को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने, जाति आधारित जनगणना कराने, संविधान की रक्षा तथा एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में “जय भीम, जय मूलनिवासी, जय संविधान” के नारे लगाए और अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने की अपील की। आयोजकों ने कहा कि जब तक संविधान और सामाजिक न्याय से जुड़ी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।