Tuesday, 15 September 2026 | 12:32 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:17 अगस्त को उचित दर विक्रेताओं के लिए अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2026 प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा के अवसर पर 17 अगस्त को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का फर्रुखाबाद जनपद में विधानसभा क्षेत्रवार सजीव
Share:
फर्रुखाबाद:17 अगस्त को उचित दर विक्रेताओं के लिए अतिरिक्त लाभांश वितरण कार्यक्रम का होगा सजीव प्रसारण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2026 प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा के अवसर पर 17 अगस्त को लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का फर्रुखाबाद जनपद में विधानसभा क्षेत्रवार सजीव प्रसारण किया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने के साथ संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फर्रुखाबाद विधानसभा का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वहीं भोजपुर विधानसभा में विकासखंड कमालगंज के सभागार कक्ष, अमृतपुर विधानसभा में विकासखंड राजेपुर के सभागार कक्ष तथा कायमगंज विधानसभा में विकासखंड कायमगंज के सभागार कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से न्यूनतम 100 से 150 उचित दर विक्रेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से यह भी सुनिश्चित किया गया है कि आमंत्रित विक्रेताओं में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो। कार्यक्रम स्थलों पर उचित दर विक्रेताओं एवं लाभार्थियों के लिए बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई हैं।

लखनऊ के लोकभवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का जनपद के चिन्हित कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी/टीवी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तकनीकी एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थलों पर उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश वितरण से संबंधित बैनर भी लगाए जाएंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा संबंधित उचित दर विक्रेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है तथा उनके नाम, पिता का नाम और पते सहित आवश्यक विवरण भी प्राप्त कर लिया गया है। लाभार्थियों के आगमन आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इससे जनपद के उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार द्वारा घोषित अतिरिक्त लाभांश वितरण की जानकारी सीधे मुख्य कार्यक्रम से प्राप्त हो सकेगी।