Tuesday, 15 September 2026 | 12:33 AM
भारत

फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर को बचाने में कार बिजली के पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला— एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 शमशाबाद से फैजबाग की ओर जा रही एक कार बुधवार को बीएमसी स्कूल के सामने उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब चालक ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को क्रॉस करने की कोशिश की। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अ
Share:
फर्रुखाबाद: ट्रैक्टर को बचाने में कार बिजली के पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला— एयरबैग खुलने से सभी सुरक्षित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 अप्रैल 2026 शमशाबाद से फैजबाग की ओर जा रही एक कार बुधवार को बीएमसी स्कूल के सामने उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब चालक ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को क्रॉस करने की कोशिश की। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे कार में सवार तीन लोग और एक बच्चा सुरक्षित बच गए। हालांकि हादसे के बाद बिजली का पोल टूटकर कार के ऊपर गिर गया, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को सुरक्षित बताया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एयरबैग समय पर न खुलते तो हादसा गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात को सुचारू कराया।

यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सावधानी और नियंत्रित गति की आवश्यकता को दर्शाता है।