Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के तहत ई-लॉटरी से 6 लाभार्थियों का चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2026 विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। योजना का उद्देश्य पशुपालकों की आय बढ़ाने के साथ ही
Share:
फर्रुखाबाद:मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के तहत ई-लॉटरी से 6 लाभार्थियों का चयन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2026 विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। योजना का उद्देश्य पशुपालकों की आय बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 189 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के उपरांत इनमें से 104 आवेदन पात्र एवं उपयुक्त पाए गए। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ई-लॉटरी के माध्यम से कुल 6 लाभार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 3 पुरुष एवं 3 महिलाएं शामिल हैं।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं जिला समन्वयक, नन्द बाबा दुग्ध मिशन ने बताया कि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रदेश के बाहर से साहीवाल, गिर, थारपारकर एवं गंगातीरी नस्ल की स्वदेशी गायें क्रय करनी होंगी। योजना के निर्धारित मानकों को पूरा करने पर लाभार्थियों को नियमानुसार अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर दुग्ध मिशन नोडल अधिकारी/वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक नन्द लाल वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।