Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक में 16 दावे स्वीकृत, मृतक किसानों को मिलेगा मुआवजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त दावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र राहत उपलब्ध क
Share:
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की बैठक में 16 दावे स्वीकृत, मृतक किसानों को मिलेगा मुआवजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त दावों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना में मृतक किसान के परिजनों को सरकार द्वारा 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रस्तुत 25 दावों की समीक्षा के दौरान शासनादेश के अनुरूप 16 दावों को स्वीकृत किया गया, जबकि 5 दावे अपूर्ण या नियमों के अनुरूप न होने के कारण अस्वीकृत कर दिए गए। शेष 4 दावों की पुनः जांच कर उन्हें अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र किसानों के परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता मिल सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कायमगंज, वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार उपस्थित रहे।