फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 2026 जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तहसील अमृतपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 114 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सर्वाधिक 48 शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं, जबकि पुलिस विभाग की 22, विकास विभाग की 18, खाद्य एवं रसद विभाग की 5, विद्युत विभाग की 3 तथा अन्य विभागों की 13 शिकायतें शामिल थीं। मौके पर 2 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। वहीं, जिलाधिकारी ने 5 महत्वपूर्ण प्रकरणों पर उसी दिन शाम तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए लेखपाल उत्कर्ष दुबे और ग्राम विकास अधिकारी मानेंद्र सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें और तय समयसीमा का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय और राहत प्रदान करना है, इसलिए सभी अधिकारी इस कार्य को गंभीरता से लें।इसके साथ ही उन्होंने निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया तथा शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 3 लाभार्थियों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाकर वितरित किए गए, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।इस दौरान पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी अमृतपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
India
फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 114 शिकायतें दर्ज, लापरवाही पर 2 कर्मियों के निलंबन के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 2026 जनपद में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तहसील अमृतपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया ज
Read in your preferred language.