Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत 10 वर्षीय गुमशुदा बालक 3 घंटे में सकुशल बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कादरीगेट पुलिस टीम ने 10 वर्षीय गुमशुदा बालक को सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के
Share:
फर्रुखाबाद:ऑपरेशन मुस्कान के तहत 10 वर्षीय गुमशुदा बालक 3 घंटे में सकुशल बरामद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 फरवरी 2026 जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कादरीगेट पुलिस टीम ने 10 वर्षीय गुमशुदा बालक को सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर सूर्य मंदिर के पास निवासी एक व्यक्ति ने अपने 10 वर्षीय पुत्र के खेलते-खेलते अचानक लापता हो जाने की सूचना थाना कादरीगेट में दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित की और ऑपरेशन मुस्कान के तहत त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन, स्थानीय लोगों से पूछताछ और संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने बालक को सूचना मिलने के तीन घंटे के भीतर सकुशल खोज निकाला।

इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। स्थानीय नागरिकों ने भी फतेहगढ़ पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बच्चों पर विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।