Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद:आरएमएल चिकित्सालय में एक ही दिन में 10 जटिल ऑपरेशन सफल, गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार बना जीवनदायिनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2026 सेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय, फर्रुखाबाद के शल्य चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को एक ही दिन में 10 जटिल मेजर ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए। सभी मरीजों को ऑपरेशन, जांच, दवाएं और आवश्यक सर्जिकल सामग्री सहित
Share:
फर्रुखाबाद:आरएमएल चिकित्सालय में एक ही दिन में 10 जटिल ऑपरेशन सफल, गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार बना जीवनदायिनी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अगस्त 2026 सेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष चिकित्सालय, फर्रुखाबाद के शल्य चिकित्सा विभाग ने मंगलवार को एक ही दिन में 10 जटिल मेजर ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए। सभी मरीजों को ऑपरेशन, जांच, दवाएं और आवश्यक सर्जिकल सामग्री सहित संपूर्ण उपचार पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

अस्पताल प्रशासन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने इन जटिल मामलों का सफलतापूर्वक उपचार किया। खास बात यह रही कि ऑपरेशन कराने वाले 10 मरीजों में दो ऐसे गंभीर मरीज भी शामिल थे, जिन्हें पूर्व में बड़े मेडिकल कॉलेजों द्वारा उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगे उपचार का खर्च उठाने में असमर्थ इन मरीजों के लिए जिला चिकित्सालय की निःशुल्क सर्जिकल सुविधा बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।

इन जटिल बीमारियों के हुए सफल ऑपरेशन

चिकित्सालय में किए गए प्रमुख ऑपरेशनों में द्विपार्श्वीय Pantaloon Hernia, Grade-II Inguinal Hernia, पित्त की थैली में पथरी, Acute Appendicitis, गर्भाशय के पूर्ण बाहर आने की समस्या यानी Procidentia with Cystocele & Rectocele के दो मामले, Uterine Prolapse, Complex Fistula-in-Ano, Piles with Fissure तथा विभिन्न जटिल सिस्ट और गांठों की सर्जरी शामिल रही।

सर्जिकल टीम के अनुसार सभी मरीज ऑपरेशन के बाद स्थिर और सुरक्षित हैं तथा चिकित्सकीय निगरानी में तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

मरीजों को मिला चिकित्सा के साथ आध्यात्मिक संबल

ऑपरेशन के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों को मानसिक एवं आध्यात्मिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से निःशुल्क ‘श्रीरामचरितमानस’ की प्रतियां भी वितरित की गईं। इस पहल को मरीजों और उनके परिजनों ने सराहनीय बताया।

आर्थिक अभाव उपचार में बाधा नहीं बनेगा 

डॉ. रोहित तिवारी वरिष्ठ सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी गरीब या असहाय मरीज के बेहतर उपचार में बाधा नहीं बनना चाहिए। जिला चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

इस सफल आयोजन में सर्जिकल, एनेस्थीसिया, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अस्पताल प्रशासन ने पूरी टीम के समर्पण और मेहनत की सराहना की।

CMS डॉ. जगमोहन शर्मा एवं वरिष्ठ सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने इस सफल चिकित्सा सेवा के लिए पूरी टीम को बधाई दी।