Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 PM
भारत

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का विशेष अभियान: 12 लीटर कच्ची शराब बरामद, 60 किलो लहन नष्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व मे
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का विशेष अभियान: 12 लीटर कच्ची शराब बरामद, 60 किलो लहन नष्ट
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापक जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने अमेठी कोहना स्थित देशी शराब और मॉडल शॉप का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम तथा मोहम्मदाबाद पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ग्राम तकीपुर में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान 12 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 60 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया गया तथा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में एक अभियोग दर्ज किया गया।

इसके अलावा जनपद की विभिन्न शराब दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। मोहम्मदाबाद, ताजपुर एवं पिपरगांव स्थित कम्पोजिट और देशी शराब की दुकानों में स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान किया गया तथा अनुज्ञापियों को सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने और शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।