Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
भारत

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जिला आ
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब की दुकान बलीपुर, कीरतपुर चौराहा, हुसैनपुर नौखंडा, याकूतगंज तथा कम्पोजिट दुकान याकूतगंज का गहन निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से हो रही बिक्री तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया। इसके साथ ही देशी शराब दुकानों की कैंटीनों की भी सघन जांच की गई।

आबकारी विभाग ने संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देश दिए कि वे सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान भी किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।