Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान तेज, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकार
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान तेज, शराब दुकानों का औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा व्यापक प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न शराब दुकानों और अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।

अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने कायमगंज क्षेत्र स्थित अहियापुर की देशी शराब एवं कंपोजिट दुकान, टी.पी. नगर मॉडल शॉप तथा देशी शराब दुकान का निरीक्षण किया। वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ मुरहास, मोहम्मदाबाद, मदनपुर, दाऊदपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कंपोजिट एवं देशी मदिरा दुकानों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने मदिरा के उपलब्ध स्टॉक का अभिलेखों से मिलान कर सत्यापन किया और सभी अनुज्ञापियों को आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश भी दिए। विभाग ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।