Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
India

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान तेज, कायमगंज क्षेत्र की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी फर्र
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान तेज, कायमगंज क्षेत्र की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मार्च 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद श्री जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शनिवार को तहसील कायमगंज क्षेत्र में शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ कायमगंज तहसील क्षेत्र में स्थित विभिन्न आबकारी दुकानों पर अचानक पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से हो रही बिक्री, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि दुकानों पर बिक्री निर्धारित नियमों के अनुसार हो रही है या नहीं तथा सभी अभिलेख सही तरीके से संधारित किए जा रहे हैं। साथ ही दुकानदारों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।