Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान तेज, 16 लीटर कच्ची शराब बरामद, शराब दुकानों का हुआ सघन निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान तेज, 16 लीटर कच्ची शराब बरामद, शराब दुकानों का हुआ सघन निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शनिवार को कायमगंज क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ संदिग्ध ग्राम श्यामनगर में दबिश देकर 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक अभियोग दर्ज किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने बरझाला स्थित देशी शराब दुकान एवं कंपोजिट शॉप का भी सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से बिक्री, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा देशी शराब दुकानों की कैंटीन की जांच की गई।

आबकारी अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान किया गया और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

विभाग ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।