Tuesday, 15 September 2026 | 5:26 AM
भारत

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का अभियान तेज, रामपुर मझगांव में दबिश देकर 10 किलो लहन नष्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में ज
Share:
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का अभियान तेज, रामपुर मझगांव में दबिश देकर 10 किलो लहन नष्ट
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में जनपद भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रामपुर मझगांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर लगभग 10 किलोग्राम लहन बरामद हुआ, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया।

इसके साथ ही टीम द्वारा क्षेत्र की विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान खुदागंज एवं कमालगंज स्थित कम्पोजिट तथा देशी मदिरा दुकानों की गहन जांच की गई।

आबकारी टीम ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान भी किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रखने की बात कही है।