Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

इटावा: कार ने मारी टक्कर महिला घायल

इटावा: तहसील ताखा के अंतर्गत बरेली इटावा मार्ग पर कर्री पुलिया के निकट उस समय कोहराम मच गया जब एक अनियंत्रित कार ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. बताते चलें कि प्रवेशा कुमारी पत्नी जितेंद्र कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष अपने मायके ग्राम बरसेडा आई हुई थी. यहां से घर नगला गुल्ल कुसमरा मैनपुरी जाने के लिए
Share:
Read in your preferred language.

इटावा: तहसील ताखा के अंतर्गत बरेली इटावा मार्ग पर कर्री पुलिया के निकट उस समय कोहराम मच गया जब एक अनियंत्रित कार ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया. बताते चलें कि प्रवेशा कुमारी पत्नी जितेंद्र कुमार उम्र लगभग 45 वर्ष अपने मायके ग्राम बरसेडा आई हुई थी. यहां से घर नगला गुल्ल कुसमरा मैनपुरी जाने के लिए कर्री पुलिया के निकट होटल के पास बस के इंतजार में साइड पर खड़ी थी, तभी सामने से आई वैगनआर यूपी 75 ए टी 0580 ने महिला को टक्कर मार दी. जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में ग्रामीणों ने महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर पर भर्ती किया. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर इटावा के अधीक्षक डॉ वीरेंद्र सिंह ने महिला को सैफई रेफर किया.

सवांददाता: राहुल शाक्य