Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
Home / News / News
News

इटावा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से, दो युवकों की मौत

कल दिनांक 14/10/2022 की शाम तकरीबन 9:00 बजे के करीब थाना एत्मादपुर अंतर्गत कुवेरपुर में लखनऊ से आगरा की तरफ एज्किटिंग लाईन पर अज्ञात वाहन ने दोपहिया अपाचे में टक्कर मार दी अपाचे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई बाइक पर सवार दोनों युवक तकरीबन 30 फीट ऊपर से जमीन पर जा गिरे । पुलिस के मुताबिक दोनों
Share:
इटावा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से, दो युवकों की मौत
Read in your preferred language.

कल दिनांक 14/10/2022 की शाम तकरीबन 9:00 बजे के करीब थाना एत्मादपुर अंतर्गत कुवेरपुर में लखनऊ से आगरा की तरफ एज्किटिंग लाईन पर अज्ञात वाहन ने दोपहिया अपाचे में टक्कर मार दी अपाचे अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई बाइक पर सवार दोनों युवक तकरीबन 30 फीट ऊपर से जमीन पर जा गिरे । पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मोबाइल के जरिए उनके परिजनों से बात कर शवों की शिनाख्त की । जो कि जिला इटावा के कठौतिया निवासी विनय कुमार पुत्र आदेश कुमार शाक्य (26 बर्ष) व नेमसिंह पुत्र स्व0 निरपाल सिंह शाक्य (27 वर्ष) के रूप में हुई। आपको बता दें विनय कुमार दो भाई में सबसे बड़े थे , जो नोयडा के वीवो कम्पनी में सीनियर इंजिनियर के पद पर तैनात थे। विनय की शादी दो साल पहले हुई ,उनकी 1 बर्ष की बेटी भी है। वहीं नेमसिंह अपने 4 भाईयों में 3 नंबर के भाई उनकी शादी हो चुकी थी। उनकी दो बेटियां हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा उनके पैतृक गांव कठौतिया लाया गया। 16 अक्टूबर की सुबह तकरीबन 10बजै दोनों युवकों को नम आंखों से श्रद्धाजंलि दी जाएगी तत्पश्चात उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।