Friday, 30 October 2026 | 6:46 PM
Home / News / News
News

इटावा: सम्यक स्वराज पार्टी की बैठक लखना में सम्पन्न

इटावा: सम्यक स्वराज पार्टी की बैठक लखना में सम्पन्न हुई। जिसमें माननीय राष्ट्रीय सचिव डॉ0 हरीशंकर कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। इस दौरान इटावा जनपद का नया जिलाध्यक्ष रामकुमार शंखवार जी सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय सचिव डॉ0 हरीशंकर कठेरिया जी ने
Share:
इटावा: सम्यक स्वराज पार्टी की बैठक लखना में सम्पन्न

इटावा: सम्यक स्वराज पार्टी की बैठक लखना में सम्पन्न हुई। जिसमें माननीय राष्ट्रीय सचिव डॉ0 हरीशंकर कठेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।

इस दौरान इटावा जनपद का नया जिलाध्यक्ष रामकुमार शंखवार जी सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय सचिव डॉ0 हरीशंकर कठेरिया जी ने कहा कि वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों पर तंज कसते हुये कहॉ कि देश के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, किसानों और नौजवानों की दशा बेहद खराब होती जा रही है। शिक्षा महंगी और दुर्लभ होती जा रही है। इलाज बहुत महंगा हो गया है। सरकारें जानबूझकर के इन बुनियादी समस्याओं के प्रति आंख मूंदे हुए हैं, जबकि सभी नागरिकों के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्वास्थ्य की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकारों का मौलिक दायित्व है और बिना इस बुनियादी व्यवस्था के कोई भी आम नागरिक आगे नहीं बढ़ सकता। इस अवसर पर युवा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकुमार शंखवार जी ने कहा कि आरक्षण धीरे-धीरे बिना कहे समाप्त किया जा रहा है। हर क्षेत्र में निजीकरण के कारण सरकारी विभागों ने नौकरियां समाप्त हो रही हैं। उद्योग व्यवसाय बंद हो रहे हैं।रोजगार के अवसर के लिए न व्यवसायिक, औद्योगिक, तकनीकी शिक्षा की उचित और गुणवत्तापूर्ण मुफ्त व्यवस्था है और न ही ज्ञान और पूंजी के अभाव में आज का नौजवान खुद कुछ रोजगार करने की स्थिति में है। शोषित समाज का लगभग 95% आबादी गांव में रहती है। गांव की हालत बेहद खराब है। सम्यक स्वराज पार्टी की सता आने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मूलभूत समस्यों पर गंभीरता से काम किया जाएगा जिससे कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से वंचित न रह सके। इस अवसर पर बैठक मे राष्ट्रीय सचिव डॉ0 हरीशंकर कठेरिया जी, जिलाध्यक्ष रामकुमार शंखवार जी, जिलाध्यक्ष महिला सभा/ पूर्व 201 भरथना विधानसभा प्रत्याशी भुवनेश कुमारी दोहरे जी, प्रदेश महासचिव डॉक्टर मुलायम सिंह कुशवाहा जी, नगर अध्यक्ष लखना, डॉक्टर इंद्रपाल सिंह जी, नगर उपाध्यक्ष बलराम सविता जी, हीरा कुशवाहा जी, सुरेंद्र सिंह जी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकुमार शंखवार जी को उनके स्वर्णिम राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।