Friday, 30 October 2026 | 5:45 PM
उत्तर प्रदेश

इटावा : सम्यक पार्टी जिला कमेठी की बैठक हुई सम्पन्न

बसरेहर:- 23.07.2020 को सम्यक पार्टी जिला कमेठी की बैठक पार्टी कार्यालय बसरेहर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सम्यक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सविता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राजपूत (फौजी) ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बन्धुओं को निर्देश
Share:
इटावा : सम्यक पार्टी जिला कमेठी की बैठक हुई सम्पन्न

बसरेहर:- 23.07.2020 को सम्यक पार्टी जिला कमेठी की बैठक पार्टी कार्यालय बसरेहर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सम्यक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सविता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राजपूत (फौजी) ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बन्धुओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द पूरे जिले में बिधानसभा से लेकर ग्राम पंचायत में बूथ स्तर तक कमेठी का गठन करें, और प्रचार प्रसार में भी समस्त कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाये और प्रतिदिन एक दूसरे से सम्पर्क स्थापित करें। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजपूत ने आगामी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सम्यक पार्टी के प्रभावी उपस्थिति के संबंध में रणनीति की चर्चा की और पार्टी के संगठन को पूरे जिले में तेजी से खडा करने एवं पार्टी को मज़बूत करने आदि पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन समय निकालकर पार्टी के लिए भले ही थोडा काम करें लेकिन कार्य जरूर करें जिससे हम अपना संगठन पूरे जिले में मजबूती के साथ बहुत जल्दी खडा कर सकें।


इस अवसर पर मैनपुरी जिलाध्यक्ष जयबीर सिंह राजपूत , इटावा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह , सम्यक युवा सभा इटावा के जिलाध्यक्ष ऋषि शाक्य , जिला उपाध्यक्ष अनिल शाक्य , जिला महासचिव सर्वेश शाक्य , जिला महासचिव देवेन्द्र कुशवाहा , सम्यक महिला प्रकोष्ठ इटावा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती भुवनेश कुमारी दोहरे , इटावा नगर अध्यक्ष एम पी सिंह कठेरिया , नगर अध्यक्ष वीरभान राजपूत , भरथना विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , भरथना विधानसभा प्रभारी राजीव शाक्य , भरथना विधानसभा सचिव अनुज कुमार , सौरव सविता , अमन कुमार , जितेन्द्र कुमार , रामबीर सिंह शाक्य ने भी उपस्थित रहकर अपने विचार व्यक्त किये।