Tuesday, 15 September 2026 | 5:55 AM
भारत

एटा: पुलिस की पैनी नजर के चलते शराब माफियाओं की टूटी कमर

एटा: पुलिस से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, ये बात आज चरितार्थ हुई जब दो शराब तस्करों द्वारा पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करी में एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया, लेकिन एटा पुलिस की सटीक मुखबिरी पर की गई अचानक छापामारी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया, इससे पहले भी एटा पुलिस ने कई बार शराब माफियाओ
Share:
एटा: पुलिस की पैनी नजर के चलते शराब माफियाओं की टूटी कमर
Read in your preferred language.

एटा: पुलिस से बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, ये बात आज चरितार्थ हुई जब दो शराब तस्करों द्वारा पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करी में एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया, लेकिन एटा पुलिस की सटीक मुखबिरी पर की गई अचानक छापामारी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया, इससे पहले भी एटा पुलिस ने कई बार शराब माफियाओं/तस्करों द्वारा अलग-अलग तरह के वाहनों में अलग-अलग तरीके से छुपाकर तस्करी को ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम द्वारा तस्करी को एंबुलेंस में छुपाकर ले जाई जा रही 50 पेटी अवैध ग़ैरप्रान्तीय अंग्रेजी शराब सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

दिनांक 11.03.2021 को थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाॅट टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो शराब तस्करों को एक प्राइवेट एंबुलेंस सं- एमपी 07/डीए 0284, जिसकी बाॅडी पर ICCU ON WHEELS AND BIMR Groups of Hospitals Gwalior लिखा हुआ है सहित बाईपास, जीटी रोड़ विरामपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। एंबुलेंस की तलाशी लेने पर पेशेंट को लिटाकर ले जाने वाले कैबिन में मेडीकल स्टफ रखने वाले ड्रावर के अंदर छुपाकर रखी गई 50 पेटी इंपीरियल ब्लू तथा मैकडोवेल्स नंबर वन ब्रांड की अवैध गैरप्रांतीय अंग्रेजी शराब बरामद की गई हैं। पूछताछ में अभियुक्त श्यामबाबू ने बताया कि वह एंबुलेंस मालिक है और पिछले काफी समय से हरियाणा व अन्य प्रांतों से अवैध शराब लाकर उसकी तस्करी कर रहा है। अभियुक्त अमन उसकी एंबुलेंस पर ड्राइवर है और शराब तस्करी में उसका सहयोगी है। एक बार की ट्रिप में उन्हें करीब 30000 रुपए का फायदा हो जाता है, साथ ही बतौर इनाम चालक को 5000 रुपए भी मिल जाते हैं। पुलिस से बचने के लिए वह मरीज बनकर पीछे लेट जाता है। आने वाले पंचायत चुनावों में शराब की मांग बढ़ जाने की वजह से सप्लाई के लिए वे शराब ले जा रहे थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपए है। इस प्रकार इस अवैध धन्धे में संलिप्त अभियुक्तगण अपने व्यक्तिगत लाभ के लिये दूसरे प्रान्त से सस्ते दर पर शराब खरीद कर उ0प्र0 तथा अन्य राज्यों में महंगी दर पर बेचकर उ0प्र0 सरकार के राजस्व को नुकसान पहुॅचा रहे हैं। इस संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कोतवाली देहात पर आबकारी अधिनियम, 420 भादंवि तथा अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस अवैध धंधे में संलिप्त प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-
1- श्यामबाबू राजपूत पुत्र बंशीधर निवासी मोतीझील, थाना बोड़ापुर, जिला ग्वालियर, मध्यप्रदेश
2- अमन पुत्र ब्रह्मानंद निवासी बीलमपुर थाना इकदिल, इटावा

बरामद माल का विवरण:-
1- 50 पेटी गैरप्रांतीय अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 04 लाख रुपए)
2- एक एंबुलेंस, नम्बर - एमपी 07/डीए 0284

सवांददाता: सोनू यादव