Tuesday, 15 September 2026 | 3:40 AM
भारत

एटा: हाईटेंशन तार टूटा, कार जलकर खाक

जलेसर: नगर के महाराणा प्रताप चौक के निकट मंगलवार को शाम हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से कार जलकर खाक हो गई। मंगलवार शाम लगभग 6 बजे महाराणा प्रताप चौक के निकट वेलकम पॉइंट के बाहर किला मार्ग निवासी अब्दुल रहमान की मारुति स्विफ्ट कार खड़ी हुई थी। तभी अचानक ऊपर से जा रही एचटी लाइन में फॉल्ट होने से तार टूट
Share:
एटा: हाईटेंशन तार टूटा, कार जलकर खाक
Read in your preferred language.

जलेसर: नगर के महाराणा प्रताप चौक के निकट मंगलवार को शाम हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से कार जलकर खाक हो गई।
मंगलवार शाम लगभग 6 बजे महाराणा प्रताप चौक के निकट वेलकम पॉइंट के बाहर किला मार्ग निवासी अब्दुल रहमान की मारुति स्विफ्ट कार खड़ी हुई थी। तभी अचानक ऊपर से जा रही एचटी लाइन में फॉल्ट होने से तार टूट कर कार के ऊपर गिर गया। जिससे कार में आग लग गई। कार में आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई तथा लोग दुकान छोड़कर बाहर भागने लगे। सूचना पर थोड़ी ही देर में दमकल मौके पहुंच गई।
काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों द्वारा आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सवांददाता: सोनू यादव