Monday, 14 September 2026 | 10:04 PM
India

IPL 2026 के बीच इंग्लैंड की टेस्ट टीम का एलान

आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. स्क्वॉड में 3 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है. इसमें 1 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं. वहीं मौजूदा सीजन में राजस्थान र
Share:
IPL 2026 के बीच इंग्लैंड की टेस्ट टीम का एलान
Read in your preferred language.

आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. स्क्वॉड में 3 नए खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है. इसमें 1 अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं. वहीं मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. टीम की कप्तानी नियमित कप्तान बेन स्टोक्स को सौंपी गई है.

तीन खिलाड़ियों में डरहम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एमिलियो गे, हैम्पशायर के तेज गेंदबाज सन्नी बेकर और समरसेट के विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स रेव शामिल हैं. वहीं स्पिनर रेहान अहमद और तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर व ओली रोबिन्सन की टेस्ट स्क्वॉड में वापसी हुई है.

इंग्लैंड मेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने आर्चर ने बारे में बात करते हुए कहा, "जोफ्रा आर्चर पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे और यह छह महीने के लंबे दौरे के बाद उन्हें लाल गेंद के क्रिकेट के लिए तैयार करने के बारे में है."

इंग्लैंड की मेजबानी में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में 04 जून से होगा, जिसके लिए टीम का एलान किया गया है. सीरीज का अंतिम मुकाबला 25 जून से नॉटिंघम में खेला जाएगा.