Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
भारत

इंग्लैंड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान

ग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. हैरानी की बात यह है कि इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के लिए लियाम लिविंगस्टोन और जैमी स्मिथ जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को नहीं चुना है. लिविंगस्टोन आईपीएल 2026 में खेलेंगे और वह काफी मोटी रकम
Share:
इंग्लैंड ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान
Read in your preferred language.

ग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत में होने वाले 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. हैरानी की बात यह है कि इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के लिए लियाम लिविंगस्टोन और जैमी स्मिथ जैसे विस्फोटक खिलाड़ियों को नहीं चुना है. लिविंगस्टोन आईपीएल 2026 में खेलेंगे और वह काफी मोटी रकम में बिके हैं. बता दें कि इंग्लैंड ने अभी प्रोविजनल स्क्वॉड का एलान किया है. प्रोविजनल का मलतब है कि इंग्लैंड अभी अपनी टीम में बदलाव भी कर सकती है.

आईसीसी के नियम के हिसाब से हर टीम को टूर्नामेंट शुरू होने के 30 दिन पहले ही अपनी टीम का एलान करना होता है. डेडलाइन खत्म होने से पहले टीमें खुद से अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकती हैं.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम- हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स, फिल साल्ट (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकेब बीथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जोश टंग और ल्यूक वुड.