Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद में 29 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी सम्राट अशोक जयंती

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर जनपद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे से ग्राम अजमतपुर रोड स्थित सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में “प्रियदर्शी सम्राट अशोक जन्मो
Share:
फर्रुखाबाद में 29 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी सम्राट अशोक जयंती
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर जनपद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे से ग्राम अजमतपुर रोड स्थित सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में “प्रियदर्शी सम्राट अशोक जन्मोत्सव समारोह” बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

आयोजकों द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी वर्ग तथा बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा।

सम्राट अशोक को अखंड भारत का निर्माता और शांति, अहिंसा तथा धर्म के प्रचारक के रूप में जाना जाता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता और मानवता का संदेश देते हैं।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस आयोजन को सफल बनाएं।