भारत
चुनाव 2019: राहुल गांधी के लिए क्या सुरक्षित सीट है वायनाड?
पिछले कई दिनों से इसके कयास लगाए जा रहे थे. रविवार को कांग्रेस नेता एके एंटनी ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि केरल की वायनाड सीट का चयन का फ़ैसला दक्षिण भारत के चार राज्यों, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर
Read in your preferred language.
पिछले कई दिनों से इसके कयास लगाए जा रहे थे. रविवार को कांग्रेस नेता एके एंटनी ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे.
दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में उन्होंने कहा कि केरल की वायनाड सीट का चयन का फ़ैसला दक्षिण भारत के चार राज्यों, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए लिया गया है.
उन्होंने बताया कि केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु से बार-बार राहुल गांधी के दक्षिण की सीट से चुनाव लड़ने को लेकर मांग आ रही थी.
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वायनाड का चयन उसके भौगोलिक और सांस्कृतिक स्वरूप की वजह से किया गया है.
रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "आज एक सुखद दिन है. राहुल जी ने अनेकों बार कहा है कि अमेठी उनकी कर्मभूमि है. अमेठी से उनका रिश्ता परिवार के सदस्य का है. इसलिए अमेठी को छोड़ नहीं सकते."
इस दौरान सुरजेवाला ने अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा, "इस बार वह हार की हैट्रिक लगाएंगी. पहले नई दिल्ली से हारीं, दूसरी बार अमेठी से और अब तीसरी बार भी अमेठी से चुनाव हारेंगी स्मृति ईरानी."
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को दक्षिण भारत में ही चुनाव सभाएँ कर रहे हैं. वे आंध्रप्रदेश में विजयवाड़ा और अनंतपुर के साथ ही बेंगलुरू में जनसभा को संबोधित करेंगे.