Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM
भारत

वजीरगंज में शिक्षा सेवक का निधन

Share:
वजीरगंज में शिक्षा सेवक का निधन
–कई माह से मानदेय नहीं मिला था

गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
गया जिला के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कारी सोवा में कार्यरत 54 वर्षीय शिक्षा सेवक  माहेश्वरी राम का शनिवार देर रात उनके पैतृक आवास बेला बिगहा में निधन हो गया। वह पिछले 17 वर्षों से विद्यालय में शिक्षा सेवक के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उनके पास पर्याप्त धन की कमी भी बताई जा रही है।
स्मरणीय है कि शिक्षा सेवकों को कई माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पा रहा था।

उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा सेवक संघ के दर्जनों सदस्य उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। संघ के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश राजवंशी, गिरधारी चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि विजय राजवंशी, रामबली मांझी, प्रमोद मांझी, सिकंदर चौधरी और दिलीप राम सहित अन्य शिक्षा सेवकों एवं ग्रामीणों ने उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया। इस दौरान परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा भी दिया गया।