Monday, 14 September 2026 | 9:56 PM
India

फर्रुखाबाद में खरीफ बीज एवं मिनीकिट वितरण हेतु ई-लाटरी सम्पन्न, 421 कृषकों का हुआ चयन

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ बीज एवं मिनीकिट वितरण के लिए कृषकों के चयन हेतु ई-लाटरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी श्री अरविन्द मोहन मिश्र, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर श्र
Share:
फर्रुखाबाद में खरीफ बीज एवं मिनीकिट वितरण हेतु ई-लाटरी सम्पन्न, 421 कृषकों का हुआ चयन
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में खरीफ बीज एवं मिनीकिट वितरण के लिए कृषकों के चयन हेतु ई-लाटरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी श्री अरविन्द मोहन मिश्र, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर श्री सतीश कुमार, कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र प्रसाद, प्रगतिशील कृषक श्री कृपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में बुकिंग कराने वाले कृषक उपस्थित रहे।उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर खरीफ बीज उपलब्ध करा दिए गए हैं। शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष बीज वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” व्यवस्था के स्थान पर ई-लाटरी प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है। खरीफ बीज एवं मिनीकिट की ऑनलाइन बुकिंग 15 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर की गई थी। जिन बीजों एवं मिनीकिटों के लिए लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, उनका चयन ई-लाटरी समिति की उपस्थिति में किया गया।उन्होंने बताया कि उँचा बीज, धान बासमती, संकर धान बीज तथा मिनीकिट उर्द, मूंग, तिल एवं अरहर में लक्ष्य से अधिक बुकिंग प्राप्त होने के कारण विकास खण्डवार ई-लाटरी आयोजित की गई। ई-लाटरी के माध्यम से ढैंचा बीज के लिए 199 कृषकों, धान बासमती हेतु 61 कृषकों तथा मूंग बीज हेतु 27 कृषकों का चयन किया गया। इसके अलावा मिनीकिट उर्द के लिए 7 कृषक, मिनीकिट अरहर हेतु 49 कृषक, मिनीकिट उर्द पैकेट हेतु 32 कृषक, मिनीकिट तिल हेतु 25 कृषक तथा मिनीकिट मूंग हेतु 21 कृषकों का चयन किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 421 कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया।कृषि विभाग ने बताया कि जिन योजनाओं में अभी लक्ष्य शेष हैं, उनके लिए किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बीज एवं मिनीकिट जिनमें लक्ष्य से कम अथवा बराबर आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें कृषकों का चयन निदेशालय स्तर से स्वतः ऑटो ई-लाटरी के माध्यम से किया गया है।मुख्य विकास अधिकारी ने कृषकों से अपील करते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उन्नतशील प्रजाति के बीजों की समय से बुवाई करें, ताकि बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर खरीफ सत्र के लिए सामान्य बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर तथा सभी मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध हैं। इनका वितरण पॉस मशीन के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट सब्सिडी के साथ किया जाएगा।