Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, क्या हुई वार्ता

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार (17 जुलाई) को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वांगचुक का हालचाल जाना और लगातार गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई. मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा, "दिल्ली के
Share:
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिले दुष्यंत चौटाला, क्या हुई वार्ता
Read in your preferred language.

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार (17 जुलाई) को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वांगचुक का हालचाल जाना और लगातार गिरते स्वास्थ्य पर चिंता जताई.

मुलाकात के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा, "दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर जाकर आदरणीय सोनम वांगचुक का कुशलक्षेम जाना. 20 दिनों के अनशन के बाद लगातार गिरते उनके स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की."

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें इस आंदोलन की सफलता पर पूरा भरोसा है, लेकिन आंदोलन से भी ज्यादा जरूरी सोनम वांगचुक का स्वस्थ रहना है. उन्होंने वांगचुक से अनशन समाप्त करने का आग्रह भी किया.

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि यह जनआंदोलन अपने उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करेगा. लेकिन सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनसे विनम्र आग्रह किया कि वे अपना अनशन विराम दें और इस संघर्ष को सामूहिक शक्ति, जनसमर्थन और लोकतांत्रिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ाएँ. एक सशक्त आंदोलन के लिए नेतृत्व का स्वस्थ और सुरक्षित रहना भी उतना ही आवश्यक है."

सोनम वांगचुक के समर्थन में विपक्ष के कई बड़े नेता लगातार जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनसे मिलने पहुंचे. इससे पहले गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी धरना स्थल पहुंचे थे. उन्होंने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था. केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए.