Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

'घमंडी मत बनो…', IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या पर बम की तरह फूटा साथी खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में बहुत ही खराब प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. टीम ने अब तक सीजन में 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है. इस प्रदर्शन के साथ टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो चुका है. अब टीम के इस प्रदर्शन पर मुंबई के पूर्व खि
Share:
'घमंडी मत बनो…', IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या पर बम की तरह फूटा साथी खिलाड़ी
Read in your preferred language.

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में बहुत ही खराब प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. टीम ने अब तक सीजन में 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है. इस प्रदर्शन के साथ टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन हो चुका है. अब टीम के इस प्रदर्शन पर मुंबई के पूर्व खिलाड़ी और हार्दिक के साथी अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया.

रायडू ने हार्दिक को सलाह देते हुए कहा कि घमंडी मत बनिए. इसके अलावा रायडू ने कहा कि हर खिलाड़ी इस तरह के फेज से गुजरता है. ऐसे में आपको स्मार्ट खेलने की जरूरत होती है.

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा, "करियर में ऐसा समय आता है कि जब लगभग हर खिलाड़ी इस दौर से गुजरता है. बस आप गलती मानिए और खुद को समझाइए कि अभी फॉर्म मेरा साथ नहीं दे रही है. इससे बाहर निकलने का यही रास्ता है.

रायडू ने आगे कहा, "ऐसे वक्त में आपको ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक रोटेट करनी होती है. आप स्ट्राइक से हटिए. घमंडी मत बनो. अपने मोमेंट्स और गेंदबाज का चयन करो. स्मार्ट तरीके से बैटिंग करिए."