Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद में बोर्ड परीक्षा तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी के कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जनपद में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संचालित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा नियंत्रण
Share:
फर्रुखाबाद में बोर्ड परीक्षा तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी के कड़े निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2026 जनपद में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संचालित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्र की तैयारियों का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी केंद्र पर कोई अवांछित गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र निर्धारित समय से पहले सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराए जाएं तथा वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए परीक्षा अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।