फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 29 सितंबर 2026 गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने दनकौर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम के समीप स्थित खाली भूमि पर पड़े कूड़े-कचरे को देखा और मामले का तत्काल संज्ञान लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखपाल के माध्यम से उक्त भूमि की जांच कराई जाए और भूमि के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस स्थान पर कूड़ा-कचरा डाले जाने की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रभावी रोकथाम की व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि वृद्धाश्रम के आसपास स्वच्छ और बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।