Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में शिक्षक पात्रता परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2026 जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय बालक इंटर कॉलेज परी
Share:
फर्रुखाबाद में शिक्षक पात्रता परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जुलाई 2026 जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फतेहगढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय बालक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, कंट्रोल रूम तथा स्ट्रांग रूम का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित मिले।

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा परीक्षा अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी।