Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की दिव्यांशी जैन और आरुषि बनी सीबीएसई रिजल्ट की स्टार

लखनऊ : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बीते सोमवार को 12वीं का रिजल्ट डिक्लेयर किया, जिसमें शहर की बेटी दिव्यांशी जैन ने 600 में 600 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह ऑल इंडिया टॉपर बनी। सीबीएसई ने इस बार कोई मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है, लेकिन दिव्यांशी 100 परसेंट मा‌र्क्स हा
Share:
लखनऊ की दिव्यांशी जैन और आरुषि बनी सीबीएसई रिजल्ट की स्टार
Read in your preferred language.

लखनऊ : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बीते सोमवार को 12वीं का रिजल्ट डिक्लेयर किया, जिसमें शहर की बेटी दिव्यांशी जैन ने 600 में 600 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह ऑल इंडिया टॉपर बनी। सीबीएसई ने इस बार कोई मेरिट लिस्ट नहीं जारी की है, लेकिन दिव्यांशी 100 परसेंट मा‌र्क्स हासिल कर यह कामयाबी हासिल की है।

दिव्यांशी के बाद शहर की आरुषि ने भी जलवा बिखेरा। डीपीएस एल्डिको साउथ सिटी की आरुषि गुप्ता ने 99 प्रतिशत, सात्विक सिन्हा ने 98.8, लखनऊ पब्लिक स्कूल कानपुर रोड की रिया ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया।दिव्यांशी ने बताया कि ना तो पढ़ाई के लिए किसी कोचिंग की शरण ली और ना ही किसी ट्यूटर का सहारा लिया। स्कूल के शिक्षकों से जानकारी कर सेल्फ स्टडी के साथ यह मुकाम हासिल किया। दिव्यांशी ने बताया कि कड़ी मेहनत के दम पर यह कामयाबी हासिल की।