Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में गेहूँ खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जिलाधिकारी सख्त

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अप्रैल 2026 जनपद में खाद्य विभाग द्वारा संचालित गेहूँ क्रय प्रक्रिया की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सातनपुर मंडी स्थित राजकीय गेहूँ खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा
Share:
फर्रुखाबाद में गेहूँ खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जिलाधिकारी सख्त
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अप्रैल 2026 जनपद में खाद्य विभाग द्वारा संचालित गेहूँ क्रय प्रक्रिया की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सातनपुर मंडी स्थित राजकीय गेहूँ खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपलब्ध अभिलेखों—टोकन रजिस्टर, क्रय पंजिका और बोरा रजिस्टर—का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों में पारदर्शिता और अद्यतन प्रविष्टियों पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी किसानों के मोबाइल नंबर क्रय पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनसे तुरंत संपर्क स्थापित किया जा सके।इस दौरान डिप्टी आरएमओ ने जानकारी दी कि अब तक केंद्र पर 40 किसानों से 2828 कुंतल गेहूँ की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 38 किसानों के खातों में भुगतान भी किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने शेष किसानों को भी समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी की मौजूदगी में गेहूँ के नमूनों की नमी की जांच कराई गई तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटे की शुद्धता भी परखी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता मानकों से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और क्रय प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अंत में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूँ खरीद कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी तरीके से संचालित किया जाए, जिससे किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।