Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ऋण वितरण व CD Ratio बढ़ाने पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद में आज जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं जिला सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अमृतपुर व
Share:
फर्रुखाबाद में जिला स्तरीय बैंक समीक्षा बैठक सम्पन्न, ऋण वितरण व CD Ratio बढ़ाने पर जोर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 मार्च 2026 जनपद में आज जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं जिला सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में अमृतपुर विधानसभा से विधायक श्री सुशील शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री वी.डी. वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैंकवार लक्ष्य प्राप्ति, ऋण वितरण और लाभार्थियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बैंक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाएं।

इस दौरान CD Ratio (क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात) पर विशेष चर्चा करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक को इसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि CD Ratio में वृद्धि से जनपद में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि ऋण वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा बैंकों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाए।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए आवश्यक है कि बैंकिंग सेवाएं आमजन तक सरल और सुलभ रूप से पहुंचें। उन्होंने सभी बैंकों से अपेक्षा की कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाएं।

बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके और जनपद के अधिकाधिक नागरिकों को लाभ मिल सके।